Breaking News

बड़ी खबर :नौकरशाही की मनमानी से नाराज समाज कल्याण मंत्री ने दिया इस्तीफा

@शब्द दूत ब्यूरो

पटना। अधिकारियों की मनमानी से नाराज आवास मंत्री मदन साहनी ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने पत्रकारों को बताया कि वह राज्य की नौकरशाहों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो आवास और वाहन उन्हें दिया गया है उससे वह संतुष्ट नहीं हैं। जब अधिकारी ही उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वह किस तरह से जनता की सेवा कर पायेंगे। पद पर रहकर भी वह जनता का काम नहीं कर पायेंगे।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अधिकारी अपने मन से ट्रांसफर और पोस्टिंग कर रहे हैं। जबकि यह मंत्री के स्तर पर होनी चाहिए। इतने अपमान के बाद मेरा मंत्री पद पर रहना उचित नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह नीतीश सरकार के साथ रहेंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-