Breaking News

हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़कर कांग्रेस की सत्ता में वापसी निश्चित :शिवम शर्मा

शिवम शर्मा

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर ( 1 जुलाई) । हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़कर उत्तराखंड में कांग्रेस दोबारा सत्ता पर काबिज होगी। यह कहना है युवा कांग्रेस नेता शिवम शर्मा का।

आज यहाँ प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में मच रही उथलपुथल पर नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व महासचिव शिवम शर्मा ने कहा कि हरीश रावत जैसे वरिष्ठ व अनुभवी राजनेता ही उत्तराखंड में कांग्रेस को एकजुट कर पाने में सक्षम है। शिवम शर्मा ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने एक बार विजय हासिल कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। आज फिर कांग्रेस को उन जैसे कुशल व चमत्कारिक राजनेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा वर्ग व अन्य वर्गों पर उनकी मजबूत पकड़ है।

शिवम शर्मा ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में यदि आगामी 2022 का चुनाव कांग्रेस लड़ती है तो प्रदेश में सत्ता की राह कांग्रेस के लिए आसान साबित होगी। शिवम शर्मा ने हाईकमान से मांग की है कि हरीश रावत को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाये। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-