काशीपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यालय निर्माण समिति के प्रमुख आशीष गुप्ता ने रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन बैठक के बाद पार्टी द्वारा किये गये मंथन को लेकर शब्द दूत से वार्ता में कहा कि पिछले साढ़े चार साल के भाजपा सरकार के कार्यो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। 
आशीष गुप्ता ने कहा कि चिंतन बैठक में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा चुनावों को लेकर एक मजबूत रणनीति तैयार की गई है। खासकर चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले गहन मंथन किया गया।

उन्होंने इस बैठक के बाद किये गये फैसलों के बारे में बताया कि सभी 70 विधानभाओं में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती की जायेगी। ये पूर्णकालिक कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय और तैयारी करेंगे।
आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी विचार किया गया। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां होंगी जिसमें जिला स्तर की कार्यसमिति का आयोजन, मंत्री जिला और मंडल स्तर पर भ्रमण पर जाएंगे। शक्ति केंद्र की बैठक व बूथ की समिति के सत्यापन का कार्य और चुनाव का वॉर रूम भी जुलाई में बनेगा।
पन्ना प्रमुखों को भी अगस्त माह तक बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। विधानसभा प्रभारी, चुनाव के लिए संचालक समिति, संयोजक सितम्बर तक बना दिये जायेंगे। सितम्बर में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगेह
अक्टूबर में कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री भी इस जनसंपर्क अभियान में शिरकत करेंगे।
आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में उत्तराखंड रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के बाद दिसंबर में पूरे प्रदेश में पार्टी की ओर से यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। आगामी चुनावों में पिछले बार की अपेक्षा भाजपा और अधिक सीटों के प्रचंड बहुमत सरकार बनायेगी । उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड से कांग्रेस का नामोनिशान मिट जायेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

