Breaking News

काशीपुर :मेहरोत्रा इण्टरप्राइजेज में कस्टमर्स के लिए कोविड जागरूकता पर वर्चुअल कार्यशाला का हुआ आयोजन

काशीपुर । हीरो मोटो कार्प के काशीपुर  स्थित शो रूम मेहरोत्रा इण्टरप्राइजेज पर कोरोना से रोकथाम एवं बचाव पर एक वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हीरो मोटो कार्प के स्थानीय शो रूम स्वामी अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि हीरो मोटो कार्प अपने कस्टमर की सुरक्षा और उनके प्रति जिम्मेदारियों का सदैव निर्वहन करता आया है। इसी क्रम में नौएडा स्थित कंपनी के मुख्यालय से एक कोविड जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विशेषज्ञों चिकित्सकों ने हीरो के ग्राहकों को कोरोना से बचाव व रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही वर्चुअल कार्यशाला में मौजूद ग्राहकों की कोविड से संबधित प्रश्नों का चिकित्सा विशेषज्ञों ने जबाब दिया। काशीपुर सहित पूरे क्षेत्र के हजारों ग्राहकों ने इस वर्चुअल कार्यशाला में भाग लिया।

अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि कि काशीपुर में डा चन्द्रशेखर ने इस कार्यशाला में कोरोना वायरस की रोकथाम तथा वैक्सीनेशन को लेकर हीरो के कस्टमर्स के प्रश्नों का जबाब दिया। इस दौरान डॉ चंद्रशेखर को सम्मानित किया गया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-