Breaking News

उत्तराखंड :अभी नहीं हुआ नेता प्रतिपक्ष का फैसला, “शब्द दूत” से बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सोनिया गांधी करेंगी फैसला

@विनोद भगत

काशीपुर । उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस में अभी मंथन जारी है। हालांकि मीडिया पर प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की खबरें चल गई है। लेकिन खुद प्रीतम सिंह ने अभी इससे इंकार किया है।

शब्द दूत के संपादक से दूरभाष पर हुई बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि खुद उन्हें जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कैसे चल रही है। शब्द दूत ने प्रदेश अध्यक्ष से पूछा कि नेता प्रतिपक्ष का चयन कब तक होने की संभावना है। इस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ही करेंगी कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा? और उनका फैसला कब आयेगा यह तो खुद सोनिया गांधी ही बता सकती हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-