Breaking News

काशीपुर :कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए सुरूचि सक्सैना व डॉ. दीपिका सम्मानित

काशीपुर । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 की आभार उत्सव वर्चुअल अवार्ड सेरेमनी में डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्बेट की अध्यक्षा श्रीमती सुरूचि सक्सैना एवं सचिव डॉ दीपिका आत्रेय को क्रमशः आउटस्टैडिंग प्रेसीडेंट एवं आउटस्टैडिंग सेक्रेटरी का अवार्ड प्रदान किया गया। वर्चुअल समारोह में दोनों पदाधिकारियों को कोविड के दौरान उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए यह अवार्ड दिया गया। इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा क्लब के जागरूकता कार्यक्रमों, वैक्सीनेशन में दिये गये सहयोग के लिए सराहा गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डी सी शुक्ला ने क्लब के प्रति कोरोना बचाव के कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस वर्चुअल समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रो. कमल साधवी थे । इस अवसर पर डी जी एन रो. पवन अग्रवाल, पीडीजी रो. देवेंद्र जिंदल, भूतपूर्व असिस्टेंट गवर्नर. रो. राज मेहरोत्रा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ नरेश मेहरोत्रा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. सुखराज सोनी क्लब के अपकमिंग प्रेसीडेंट रो. ब्रहमेश चंद्र अग्रवाल ने क्लब को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-