Breaking News

ड्रोन हमले के बाद जम्मू के भीड़ वाले इलाके से मिला देसी बम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

जम्मू एय़र बेस पर ड्रोन हमले के बाद एक अन्य घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। जम्मू के भीड़ भरे इलाके में पुलिस ने एक देसी बम बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने ये जानकारी दी है। इससे एयरपोर्ट पर कथित ड्रोन हमले की जांच का दायरा और बढ़ गया है।

सिंह ने कहा कि जम्मू एयरफील्ड में हुए ड्रोन हमले में धमाके के लिए पेलोड का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद जम्मू पुलिस ने एक देसी बम बरामद किया है। यह आईईडी एक लश्कर सदस्य के पास से मिला है, जो उसे किसी भीड़ भरे बाजार में रखने वाला था। हालांकि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, इस पर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है।

सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों द्वारा जम्मू के एयर फोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के जरिये किए गए इन धमाकों की जांच कर रही हैं। ये धमाके रविवार तड़के किए गए और इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसमें एक इमारत को भी मामूली रूप से नुकसान पहुंचा है। इस विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि पहली बार किसी सैन्य ठिकाने पर हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-