Breaking News

महज 2700 रुपये का खाना खाया और दे दी 11 लाख रुपये से भी ज्यादा की टिप

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दुनिया अभी कोरोना महामारी से जूझ रही है। संकट के इस समय में तमाम लोग ऐसे हैं जो चुपचाप लोगों की मदद करने में यकीन रखते हैं। ऐसी ही एक खबर आई है न्यू हैम्पशायर से, जहां एक शख्स ने एक रेस्टोरेंट में करीब 2700 रुपये का खाना खाया, लेकिन लेकिन वहां के कर्मचारियों के लिए 11 लाख रुपये से भी ऊपर की भारी-भरकम टिप छोड़कर चला गया। ग्राहक से इतनी बड़ी टिप मिलने के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारों में खुशी का माहौल है।

न्यू हैम्पशायर के लंदन डेरी में रेस्तरां के मालिक स्टंबल इन बार एंड ग्रिल ने फेसबुक पर बिल की एक तस्वीर शेयर की। रेस्टोरेंट मालिक माइकल जारेला के इस पोस्ट के बाद लोग ग्राहक की उदरता की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट मालिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘स्टम्बल इन में एक बहुत उदार ग्राहक आया था, हम आपकी उदारता के लिए धन्यवाद करते हैं।’

रेस्टोरेंट मालिक ने जो बिल की फोटो शेयर की है उससे पता चलता है कि रेस्टोरेंट आए शख्स ने 2700 रुपये के खाने के बदले 16 हजार डॉलर यानि करीब 11 लाख रुपये से ज्यादा की टिप छोड़ी है। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार ये बिल देखा, तो उन्हें लगा कि ये गलती से हुआ है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था. जिस ग्राहक द्वारा ये टिप दी गई, वो अक्सर उनके रेस्टोरेंट में आता था।

इसके बाद वह ग्राहक कई बार रेस्टोरेंट आया। इस दौरान रेस्टोरेंट मालिक ने इस ग्राहक से बात की, तो उन्हें पता चला, कि ये गलती से नहीं हुआ था, बल्कि ग्राहक रेस्टोरेंट कर्मचारियों को ये टिप देना चाहता था। जारेला ने बताया कि बाद में उन्होंने टिप का पैसा आठ बार टेंडरों के बीच विभाजित करते दिए बांट दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-