@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
ब्रिटेन में स्वास्थ्य मंत्री की चुंबन लेते हुए फोटो वायरल होने के बाद तूफान खड़ा हो गया। इसको लेकर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप झेल रहे स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। हैनकॉक ने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भेज दिया है। हालांकि हैनकॉक कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में माफी मांग चुके हैं, लेकिन यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था।
Britain's health minister Matt Hancock resigned after he admitted breaking COVID-19 guidance by kissing and embracing an aide in his office, the latest scandal to rock a government that has overseen one of the highest death tolls from the pandemic https://t.co/TtpqwldWsg pic.twitter.com/1mDyXWlzc0
— Reuters (@Reuters) June 27, 2021
दरअसल, कुछ दिनों पहले ये खुलासा हुआ था कि हैनकॉक ने अपनी एक सहायक के साथ संबंधों के दौरान कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया था। ऐसे में सवाल उठा कि जब कोरोना के संक्रमण को काबू करने के अभियान के अगुवा स्वास्थ्य मंत्री ही पाबंदियों की धज्जियां उड़ा रहे हों तो भला जनता को इसका पालन करने की नसीहत कैसे दी जा सकती है। हैनकॉक ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि लोगों ने कोरोना नियमों के पालन के लिए काफी कुछ कुर्बानी दी है, लेकिन उन्होंने खुद इस नियमों को तोड़कर उन्हें शर्मसार किया है।
ट्विटर पर साझा किये गए वीडियो में हैनकॉक ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा सौंपने गया था।” उन्होंने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि इस देश में सभी ने बहुत कुछ खोया है और हमारे जैसे लोग जो नियम बनाते हैं उन्हें इसका पालन करना चाहिए इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।”

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal