Breaking News

ब्रेकिंग :बैंक आफ बडौदा के रीजनल कार्यालय में गार्ड ने ग्राहक को गोली मारी, गार्ड को पुलिस ने हिरासत में लिया

बरेली।  बैंक आफ बडौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में बिना मास्क लगाये प्रवेश करने पर गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार राठौर निवासी  नॉर्थ रेलवे कॉलोनी  दूरसंचार विभाग में हेल्पर हैं। आज वह सुबह सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में  बगैर मास्क के अंदर घुस गये। गार्ड ने मास्क न लगाने पर उन्हें टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वह वापस लौट गये लेकिन थोड़ी देर वह दोबारा  बैंक के अंदर बगैर मास्क लगाये जा रहे थे। गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया तो फिर नोंक झोंक होने लगी। बताते हैं कि गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी।

इस घटना से वहाँ हड़कंप मच गया । सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।  सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गार्ड ने बताया कि दोनाली बंदूक लोड थी। इस वजह से चल गई। गोली उसने नहीं मारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-