Breaking News

काशीपुर :नियमित योगाभ्यास से सुधरती है जीवन शैली

काशीपुर। दुनिया भर में मनायेे जा रहे सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर “आन चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा आयोजित योग शिविर  का शुभारंभ दीप प्रजव्लित कर  मुख्य अतिथि शैली नरुला द्वारा किया गया ।

बीते रोज आयोजित इस योग शिविर के अवसर पर  योगाचार्य दयाशंकर (प्राकृतिक चिकित्सक) द्वारा  वहाँ लोगों को प्रशिक्षण  दिया गया । इस दौरान आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत  आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । योगाचार्य दयाशंकर ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से ही जीवन शैली को सुधारा जा सकता है । योग ही जीवन का आधार है ।

ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमति नमिता गुप्ता ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला ।
बुनकरों के स्वरोजगार को बढ़ावा मिले इस आशय से सभी योग साधकों को एक-एक दरी उपहार स्वरूप नमिता गुप्ता  द्वारा भेंट की गयी । ट्रस्ट ‘सृजन प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत नमिता गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि लोग योग करने के लिये रेडीमेड मैट की जगह हाथ से बनी दरी का प्रयोग करें, जिससे अधिक बुनकरों को स्वरोजगार मिले ।

योग शिविर में आदित्य चन्द्र गुप्ता, अनाया नरुला, प्रेमलता मिश्रा, पूनम मंझारिया, रेखा सक्सैना, पुष्पा सैनी, अनीता अग्रवाल, राशि त्यागी, प्रिया त्यागी, मानसी, दर्शिका आदि उपस्थित रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-