Breaking News

युद्धपोत पर बड़े धमाके का ट्रायल, समुद्र में आय़ा बड़ा भूकंप

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिकी नौसेना ऐसा शक्तिशाली विमानवाहक पोत तैयार करने में जुटी है, जो बड़े से बड़े धमाके को भी सह लेगा। यूएस नेवी ने युद्धपोत की बाहरी धातु की परत की क्षमता परखने के लिए मेगा ब्लॉस्ट का ट्रायल किया। धमाका इतना तेज  था कि समुद्र में 3.9 तीव्रता का भूकंप आय़ा और सैकड़ों फीट ऊंचे लहरें उठीं।

इस तरह के पहले टेस्ट को फुल शिप शॉक ट्रायल नाम दिया गया है। अमेरिकी नौसेना ने अपने एयरक्राफ्ट करियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड के निकट एक बड़ा धमाका कर मेटल यानी धातु की ताकत को परखा।

अमेरिकी नौसेना ऐसे कई धमाकों के जरिये उन्नत एयरक्राफ्ट करियर की ताकत को परखेगी, ताकि यह देखा जा सके कि विमानवाहक पोत समुद्री जंग के लिए कितना तैयार है। यह अभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है, जब अमेरिका और चीन की नौसेनाएं तेजी से अपने विस्तार में जुटी हैं। इस जबरदस्त धमाके की तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि समुद्र में विशालकाय लहरें उठीं।

अमेरिकी मीडिया में कहा गया है कि बिग ब्लास्ट ट्रायल में 40 हजार पाउंड का विस्फोट किया गया। अमेरिकी जूलॉजिकल सर्वे का कहना है कि फ्लोरिडा तट के निकट इस धमाके से अटलांटिक महासागर में 3.9 तीव्रता का भूकंप आय़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-