Breaking News

नाराज़ इस्राइल ने सीज़फायर तोड़ते हुए किया एयरस्ट्राइक, इमारतों पर बरसाए बम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

इस्राइल में सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर फिलीस्तीन के साथ तनातनी का सिलसिला तेज हो गया है। इस्राइल ने तड़के गाजा पर एयरस्ट्राइक किया। इस्राइल का यह कदम फिलीस्तीन की तरफ से आग वाले गुब्बारे भेजने के बाद उठाया गया।

पुलिस और सेना के अनुसार इन आग भरे गुब्बारों और एयरस्ट्राइक ने इजरायल और गाज़ा को एक बार फिर आमने-सामने ला दिया है। इससे पहले 11 दिनों तक दोनों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला था। जिसमें फिलिस्तीन के 260 और इजरायल के 13 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को युद्ध विराम पर सहमति बनी थी।

सूत्रों के अनुसार, इजरायल की वायुसेना ने दक्षिणी गाजा शहर के खान युनुस इलाके को निशाना बनाया। इजरायल के सुरक्षा बलों ने बताया कि गाजा द्वारा आर्सन गुब्बारों के जवाब में हमारे लड़ाकू विमानों ने हमास के आतंकवादी संगठनों से संबधित ठिकानों पर हमला किया।

इस्राइल के धुर राष्ट्रवादियों ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूर्वी यरूशलम में एक परेड निकाली थी। इसके जवाब में गाजा में फलस्तीनियों ने गुब्बारे छोड़ दिए थे। उनकी इस गतिविधि से दक्षिणी इस्राइल में कम से कम 10 जगहों पर आग लग गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-