Breaking News

ब्रेकिंग :चिराग पासवान की पार्टी के छह में से पांच सासंद हुये बागी?

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी  नेता चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के छह में से पांच सासंदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर चिराग पासवान को नेता पद से हटाने की मांग की है। इस तरह से अब लोकसभा में चिराग पासवान अकेले पड़ गये हैं।

बागी सासंदों ने पशुपति कुमार पारस को नेता बनाने की मांग की है। एलजेपी के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के एक साल के भीतर एलजेपी में यह एक बड़ी टूट हुई है। जाहिर है कि इससे चिराग पासवान की मुश्किलें और बढ़ेंगी। बताया जाता है कि चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति में जेडीयू के एक बड़े सासंद की भूमिका है। 

पशुपति कुमार पारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू कोटे से मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। बागी पांचों सांसदों पशुपति पारस, प्रिंस पासवान, वीणा सिंह, चंदन कुमार और महबूब अली कैसर के जेडीयू में शामिल होने की भी चर्चा है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

1967 से 2026 तक: इंदिरा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी तक—आर्थिक संकट में सोना न खरीदने की देशहित की अपील का इतिहास क्या फिर दोहराया गया?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) नई दिल्ली — देश के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-