Breaking News

घंटों की मशक्कत के बाद गड्ढे में समाई कार निकाली गई, देखिए वीडियो

मुंबई । घाटकोपर इलाके में रविवार की सुबह गड्ढे में समाई कार को मुंबई महानगर पालिका ने आखिरकार 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाल ली गई।

घाटकोपर इलाके में रहने वाले डॉ. पी दोषी की कार रविवार सुबह 8.30 बजे की है। उन्होंने बताया कि कंपाउंड में काम करने वाला एक लड़का उनके पास आया और कहा कि  उनकी कार कुछ तिरछी हो गई है। हम बालकनी में पहुंचे। हमारी आंखों के सामने पूरी कार गड्‌ढे में समा गई। इसे देर रात बाहर निकाला जा सका।डॉ. दोषी ने बताया कि इलेक्ट्रिक पंप के सहारे पानी निकाला गया। बीएमसी के कर्मी भी पंप लेकर मौके पर पहुंच गये। क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। डॉ. दोषी के मुताबिक, जहां यह कार धंसी है, वहां पहले एक कुआं था। इसे तकरीबन 100 से ज्यादा साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में उसे ढक कर स्लैब डाल दिया गया था। इसके बावजूद यह हादसा हो गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महापौर दीपक बाली के स्वच्छता अभियान पर जन की बात, किसकी जिम्मेदारी है स्वच्छ काशीपुर की? निगम के प्रयासों पर नागरिकों की खरी खरी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर की सफाई व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-