देहरादून । नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश के निधन पर आज प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में आज 13 जून को प्रदेश सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद घोषित किये गये हैं।। बता दें कि आज रविवार है और रविवार के दिन वैसे भी सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।
सरकार के इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि छुट्टी के दिन छुट्टी कैसे घोषित हो सकती है। जिस दिन उनका अंतिम संस्कार होगा उस जिले के राजकीय कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी में 13 को व जिस दिन जिस जिले में उनका अंतिम संस्कार होगा उस दिन उस जनपद के राजकीय कार्यालयों में झंडे आधे झुके रहेंगे।
डॉ इंदिरा ह्रदयेश के अंतिम संस्कार में सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कल हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal