Breaking News

जसपुर :राजनीति की पाठशाला थीं इंदिरा ह्रदयेश, डॉ एमपी सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

जसपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ एम पी सिंह ने डॉ इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने इंदिरा ह्रदयेश के निधन को कांग्रेस के लिए भारी क्षति बताया है।

यहाँ जारी एक शोक संदेश में डॉ सिंह ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर नेता डॉ इंदिरा ह्रदयेश अपने आप में राजनीति की पाठशाला थीं। उनका जीवन किसी भी राजनेता के लिए एक उदाहरण था। उनके राजनीतिक कौशल से उत्तराखंड में कांग्रेस ने एक मुकाम हासिल किया था। विधायिका और कैबिनेट मंत्री के रूप में इंदिरा ह्रदयेश को सदैव एक कुशल प्रशासक के रूप में याद किया जाता रहेगा। डॉ सिंह ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में राजनीतिक शून्य  की स्थिति हो गयी है। जिसकी भरपाई हो पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह डॉ इंदिरा ह्रदयेश के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-