Breaking News

काशीपुर :कोरोना महामारी में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय, भाजयुमो ने किया मीडिया कर्मियों को सम्मानित

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुंदन लटवाल के निर्देश पर आज यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में रामनगर रोड स्थित मीडिया सेंटर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नाजुक दौर में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने बेहद विषय परिस्थितियों में खुद की जान की परवाह न करते हुए जिस तरीके से अखबार व टीवी चैनलों के माध्यम से आम समाज को जागरूक करते हुए खबरों का संकलन कर उसे प्रसारित किया।  यह अपने आम में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया के माध्यम से आम समाज से अपील की है कि वह स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए शारीरिक दूरी का ख्याल रखें एवं मास्क का लगातार प्रयोग करते हुए साफ-सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान रखें।

इस मौके पर काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी समेत समस्त पत्रकारों के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्र, प्रदेश संयोजक भाजयुमो लवीश अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल, महामंत्री प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राणा, विनीत चौधरी जैकी, कमल हुंडा, पुष्कर बिष्ट, राहुल पैगिया, संचित मिश्रा, रिकी पोटिंग, राहुल रमनदीप, पवन सैनी व गुरविंदर सिंह चण्डोक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-