Breaking News

टिहरी के प्रतापनगर में 13 जून को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

@शब्द दूत ब्यूरो

डोबरा-चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के राजेश्वर पैन्यूली की पहल पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार,13 जून 2021 को प्रातः10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक मंजखेत, हित देवता मंदिर प्रांगण,भदुरा पट्टी, प्रतापनगर, टिहरी गढवाल मे लगाया जाएगा।

बीएसएफ के पूर्व सीएमओ डॉ. एचएस शेखावत, की देखरेख मे लगाए जाने वाले इस स्वास्थ्य शिविर का वर्चुअल उद्घाटन उत्तराखण्ड के सुर सम्राट नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया जाएगा।

राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर पैन्यूली ने सभी स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि तमाम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वास्थ्य शिविर की शुविधाओं का लाभ उठाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-