Breaking News

उत्तराखंड :क्यों भाजपा विधायक को अधिकारी से कहना पड़ा, तेल छिड़ककर आग लगा लूं मैं, पागल हो गया हूँ मैं

रूद्रपुर । प्रदेश में भाजपा का राज है। भाजपा के राज में भाजपा के विधायक को अगर काम न होने पर यह कहना पड़ता है कि काम कब करोगे! क्या मैं आत्महत्या कर लूं? पागल हो गया हूँ मैं। इस्टीमेट मांग कर।

जी हाँ, रूद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को आज लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठना पड़ा और इन शब्दों का प्रयोग करना पड़ा।

घटनाक्रम के अनुसार आज भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल राष्ट्रीय राजमार्ग  स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में पहुंचे जहाँ उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर तीन दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण न होने, पिचिंग आदि कार्य न होने पर नाराजगी ज़ाहिर की।  विधायक का आरोप था कि अधिकारी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण नहीं करते।

इस बीच अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने विधायक राजकुमार ठुकराल को  इस्टीमेट व टेंडर जारी होने की जानकारी दी तो विधायक राजकुमार ठुकराल अधिकारियों द्वारा हीलाहवाली करने पर भड़क उठे उन्होंने कहा कि कब टेण्डर हुए कब बजट जारी हुआ है उन्हें नही पता क्या आत्म हत्या कर लूं। तेल छिड़ककर कर आग लगा लू। कब होंगे पागल हो गया हूँ मै इस्टीमेट माँग माग के।।

बहरहाल रूद्रपुर का आज का यह प्रकरण प्रदेश में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान और आरोप प्रत्यारोप का उदाहरण है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-