Breaking News

काशीपुर :रोडवेज बसों से डीजल चोरी? कथित आरोपी चालक को समझौते के बाद छोड़ा

@शब्द दूत ब्यूरो 

काशीपुर । रोडवेज बसों से डीजल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन काशीपुर रोडवेज स्टेशन पर कथित आरोपी को एक समझौते के बाद छोड़ दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी रोडवेज बसों से डीजल चोरी का मामला आने की पुष्टि की है।

शब्द दूत को मिली जानकारी के अनुसार जसपुर के पास धर्मपुर में रोडवेज की बसें रात्रि में खड़ी की जाती है। इन बसों से डीजल चोरी किये जाने का लंबे समय से संदेह था। बताते कि दो दिन पूर्व एक चालक को डीजल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने शक के आधार पर पकड़ा। इस मामले में आज सुबह काशीपुर रोडवेज स्टेशन पर कथित आरोपी चालक को कार्यालय में लाया गया। बताया जाता है कि वहाँ मौजूद लोगों ने मामले में समझौता करा दिया गया है। और कथित आरोपी चालक को फिलहाल छोड़ दिया गया।

उधर इसी बीच परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल को मामले की सूचना दे दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल ने शब्द दूत को बताया कि उनके संज्ञान में यह प्रकरण आया है कि रोडवेज बसों से डीजल की चोरी हो रही है। उन्होंने काशीपुर में स्थानीय अधिकारियों को मामले की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी को डीजल चुराते देखा नहीं गया है अलबत्ता संदेह जाहिर किया गया है।

बहरहाल इस मामले में काशीपुर परिवहन निगम के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-