Breaking News

ब्रेकिंग :आवासीय इमारत गिरने से 9 की मौत, 8 लोग घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उपनगरीय मुंबई मलाड के मालवणी में एक झुग्गी बस्ती में देर रात एक दो मंजिला आवासीय इमारत एक अन्य ढांचे पर गिर गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है और लोगों को निकालने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निकाय बीएमसी भी पास के एक अन्य तीन मंजिला ढांचे से लोगों को निकाल रहा है, जो काफी जर्जर स्थिति में है।

स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में शामिल होने के लिए दमकल कर्मियों के साथ जुट गए हैं। कई लोगों ने घायलों को बचाने में मदद की और उन्हें उपनगरीय कांदिवली के एक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, “17 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से नौ की मौत हो गई है। आठ का इलाज चल रहा है।” बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11.10 बजे की बताई गई है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और बचाव कार्य कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-