Breaking News

शर्मनाक :अस्पताल में ऑक्सीजन बंद कर देखा गया कितने मरीज मरने वाले हैं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के आगरा के एक अस्पताल के संचालक का ऑडियो वायरल होने के बाद से बवाल मचा हुआ है। दरअसल ये वीडियो 26 अप्रैल का है, जब यहां कोरोना संक्रमितों की काफी तादाद थी और कई लोगों की जान भी जा रही थी। वायरल ऑडियो में संचालक ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने अपने अस्पताल में ऑक्सीजन पांच मिनट के लिए बंद कर एक मॉक ड्रिल किया था। इस ड्रिल के बाद ऐसे 22 मरीजों की पहचान की गई जिनकी ऑक्सीजन की कमी से मौत हो सकती थी, हालांकि संचालक किसी मरीज के मौत की बात नहीं कर रहा है।

इस मामले में अस्पताल के संचालक का कहना है कि मॉक ड्रिल इसलिए किया गया था ताकि गंभीर मरीजों की पहचान की जा सके और किस मरीज को कितनी ऑक्सीजन की ज़रूरत है इस बात की पहचान की गई। ज़िले के डीएम भी ऑक्सीजन बंद होने की वजह से 22 लोगों की मौत की बात से इनकार कर रहे हैं। डीएम के मुताबिक-इस अस्पताल में 26 अप्रैल को चार और 27 अप्रैल तीन लोगों की मौत हुई थी हालांकि पूरे वीडियो को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-