Breaking News

काशीपुर में व्यापारियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, कोविड कर्फ्यू में बाजार खोलने में रियायत न मिलने से हैं नाराज

काशीपुर। कोरोना संक्रमण लगातार घटने के बाद भी व्यापारियों को कोई रियायत न दिये जाने से नाराज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

यहां महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से बाजार बंद होने से तमाम व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है। व्यापारियों ने कहा कि शराब की दुकानें खोलने का फैसला तो लिया गया किन्तु बाजार के संबंध में मौजूदा सरकार उनकी परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रदेश सरकार ने व्यापारी हित में कोई कदम नहीं उठाया तो बाध्य होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। 

सरकार का पुतला फूंकने वालों में मे पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया,  अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन नरूला अमन बाली रोहित चावला शोभित अग्रवाल नितिन अरोरा अजय रस्तोगी कुमार किशन गोपाल मल्होत्रा दीपक गुलाटी मनोज तिवारी जसपाल ठुकराल अनिल सोनवानी तौकीर अंसारी नवीन कुमार चावला रोहित मनीष जैन जगमोहन सिंह जयप्रकाश अरोड़ा उज्जवल ठुकराल चंद्रमोहन डाबर विवेक वर्मा शैंकी सचदेवा समेत अनेक  व्यापारी गण शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-