Breaking News

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर सायरा बानो हुई नाराज, ट्वीट कर दी चेतावनी

मुंबई । अभिनेता दिलीप कुमार के रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह उड़ने लगी।  इन अफवाहों पर दिलीप कुमार की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो  का गुस्सा फूटा है। 

सायरा बानो ने मीडिया को दिलीप कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिलीप कुमार को सांस से संबंधित समस्याएं हो रही थीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी ठीक हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के निधन की अफवाह उड़ाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। “व्हाट्सऐप फॉर्वर्ड्स पर विश्वास न करें। साब ठीक हैं. आपकी दिल से दी गई दुआओं और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। डॉक्टर्स के अनुसार, वह 2 से 3 दिन में घर आ जाएंगे. इंशाअल्लाह। ”

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-