Breaking News

सनसनीखेज खुलासा : राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को नहीं बनने दिया था पीएम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बनीं और जब कांग्रेस सत्ता में आई तो पीएम बनने की वह पहली दावेदार थीं। हालांकि, सोनिया गांधी इटली की हैं और इस कारण किसी विदेशी महिला के पीएम बनने पर विपक्ष ने खूब बवाल किया था। बाद में सोनिया खुद पीएम न बन मनमोहन सिंह को इस कुर्सी पर बिठा दिया था। राहुल गांधी उम्र में छोटे और राजनीति से बेहद दूर थे, इसलिए उनके नाम पर विचार ही नहीं हुआ।

लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सोनिया ने पीएम की कुर्सी विपक्ष के विरोध पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के कारण छोड़ी थी। इस बात का खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह अपनी किताब ‘वन लाइफ इज़ नॉट इनफ’ में किया था। राहुल ने सोनिया से ऐसा क्या कहा कि उन्होंने पीएम बनने का इरादा ही बदल दिया था।

के. नटवर सिंह ने इंडियन फॉरेन सर्विस के अधिकारी रह चुके और इस पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 1984 में चुनाव जीतने के बाद से वह दिसंबर 2005 तक बेहद एक्टिव रहे। वह कांग्रेस के कार्यकाल में विदेश मंत्री रहे थे, लेकिन अब वह कांग्रेस को छोड़ चुके हैं।

जुलाई 2014 में नटवर सिंह ने एक किताब लिखी थी‘वन लाइफ इज़ नॉट इनफ’। ये किताब नटवर सिंह की ऑटोबायोग्राफी है लेकिन इस किताब को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। असल में इस किताब में नटवर ने अपनी लाइफ के साथ ही कांग्रेस में रहते हुए जो कुछ हुआ पर भी लिखा है। नटवर सिंह ने सोनिया द्वारा पीएम का पद न लेने के मुद्दे पर भी एक खुलासा किया था।

नटवर सिंह ने लिखा था कि 2004 में पार्टी की जीत के बाद भी सोनिया गांधी ने पीएम का पद न लेने का फैसला किया था, ऐसा उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के कहने पर किया था। नटवर सिंह ने खुलासा किया है कि राहुल को इस बात का डर था कि कि सोनिया गांधी को उनके पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी की तरह मार दिया जाएगा। अपने बेटे की बात मानते हुए ही सोनिया ने पीएम पद अस्वीकार कर दिया था।

बता दें कि इसके अलावा नटवर सिंह ने अपनी किताब में सोनिया गांधी के लिए सत्तावादी, हठी, सीक्रेसिव और संदिग्ध महिला के तौर भी संबोधित किया था। इस बात से कांग्रेसी बेहद नाराज थे। नटवर की किताब का कांग्रेस और सोनिया गांधी ने विरोध किया था। ‘इकोनमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया ने कहा था कि सच्चाई सामने लाने के लिए वो खुद की एक किताब लिखेंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-