केंद्र ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी ‘घर घर राशन योजना’ पर लगाई रोक
@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
केंद्र सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी ‘घर घर राशन योजना’ पर रोक लगा दी है। इस योजना के तहत दिल्ली मे केजरीवाल सरकार ने 72 लाख लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाने के लिए योजना बनाई थी। एक हफ्ते बाद यह लागू होनी थी। दिल्ली सरकार सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कहा है कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं ली गई, इसलिए इसपर रोक लगाई गई है।
बता दें कि राशन योजना के नाम को लेकर भी केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तनातनी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि यह योजना केंद्र की योजना नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत आती है, जिसमें कोई भी बदलाव केवल संसद कर सकती है न कि राज्य। इसलिए दिल्ली सरकार इस योजना का न तो नाम बदल सकती है और न ही इसको किसी और के साथ जोड़ कर सकती है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal