देहरादून । उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता आया है। लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की 70 विधानभाओं से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में इस बार के चुनावों में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने आम आदमी पार्टी को यहाँ पूरी तरह नकारते हुए आप का कोई अस्तित्व न होने की बात कही है। दिये गये लिंक पर क्लिक कर आप दे सकते हैं अपनी राय –
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=5700184230022652&id=100000933955200
लंबे समय से उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस आपस में सत्ता बदल कर आती रही हैं। लेकिन क्या आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों को चुनौती दे पायेगी यह तो भविष्य के गर्भ में ही है। शब्द दूत ने उत्तराखंड के मतदाताओं के बीच रायशुमारी के लिए एक सर्वे शुरू किया है। आप भी इसमें अपनी राय दे सकते हैं। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal