काशीपुर । आम आदमी पार्टी ने आज यहाँ कुमांऊ मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के विरुद्ध जनता को राहत देने के लिए मेडिकल किट वितरित करने का एक विशाल अभियान शुरू कर दिया। यहाँ रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मौजूद आप नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कोरोना नियंत्रण में असफल होने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कोरोना मेडिकल किट लेकर जा रहे वाहनों को रवाना किया। इस अभियान को हर गांव कोरोना मुक्त अभियान नाम दिया गया है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से जंग लड़ती उत्तराखंड की जनता के साथ आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है और पार्टी इसे राजनीति से ऊपर उठकर जन कल्याण का कार्य मानती है।प्रदेश के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना से लड़ती जनता को राहत देने के उद्देश्य से पार्टी ने विगत दिवस देहरादून में हर गांव कोरोना मुक्त अभियान की शुरुआत की है । पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं वरिष्ठ आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए जाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की । उन्होंने बताया बाली ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के 10हजार कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की सेवा में दिन-रात जुटेंगे और करीब 6 हजार गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा ।इस अभियान के तहत गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाएंगे और ब्लॉक स्तर पर हमारी पार्टी आइसोलेशन सेंटर भी खोलेगी जहां आइसोलेशन बेड़ व ऑक्सीजन की सभी व्यवस्थाएं होंगी । उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड की प्रदेश सरकार भले ही तैयारी में न हो मगर आम आदमी पार्टी जनसेवा के मद्देनजर अभी से तैयारियों में जुटी है और प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकती। हमारे कार्यकर्ता उन गांवों तक पहुंचेंगे जहां अभी तक सरकार की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची है ।जो मेडिकल किट जनता को उपलब्ध कराई जाएगी उसमें ऑक्सीमीटर ,थर्मामीटर सैनिटाइजर दवाइयां मास्क समेत अन्य कई जरूरी उपकरण होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में राहत सामग्री लेकर जो गाड़ी जा रही हैं उनमें कोरोना किट व अन्य जरूरी सामान है।
इस दौरान पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी जसपुर से वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल ,सरदार सूबासिंह नैनीताल के जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल,खटीमा के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह ,काशीपुर के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ,काशीपुर से प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा एवं हल्द्वानी से प्रदेश प्रवक्ता समीर टिक्कू जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सेना काशीपुर के नगर अध्यक्ष मनोज कौशिक तथा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा श्रीमती उषा खोखर काशीपुर से हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के कार्यक्रम के प्रभारी आकाश मोहन दीक्षित ,अमन बाली अमित सक्सेना ,अजयवीर ,लकी माहेश्वरी राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट जसपुर से ओम प्रकाश राहुल ठाकुर विकास डंगवाल प्रतापपुर से विपिन चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal