Breaking News

इंडस्ट्रियल गैस लीक हुई, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे बदलापुर में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। एमआईडीसी के शिरगांव आपटेवाडी के तीन किलोमीटर से ज्यादा दायरे में गैस रिसाव का प्रभाव देखने को मिला। प्रभावित इलाकों में कई स्थानीय लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा। फिलहाल हालात काबू में है, गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

घटना रात के तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है। एमआईडीसी इलाके के नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव के बाद कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मिचली, आंख में जलन होने लगी। देखते ही देखते गैस रिसाव का प्रभाव तीन किलोमीटर के दायरे तक फैल गया। लोगो में भगदड़ मच गई। लोग गैस से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते दिखे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-