Breaking News

”जनता ने तेजस्वी को चुना था, सिस्टम का दुरुपयोग कर सीएम बने नीतीश”कहने वाले भाजपा नेता को नोटिस

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बिहार बीजेपी के विधान परिषद सदस्य टुन्ना पांडेय को उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस थमाया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने पांडेय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी की सहयोगी और सरकार में साझेदार जदयू ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।

एक दिन पहले ही पांडेय ने कहा था, नीतीश कुमार एक ‘परिस्थितिजन्य’ मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार मेरे नेता नहीं हैं। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इस सच बोलने की सजा मिली थी। मेरा महागठबंधन से कोई संबंध नहीं है, मैं सिर्फ बीजेपी का एक नेता हूं।’ 

इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव जी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-