काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान यहाँ कांग्रेस नव चेतना भवन में सांकेतिक उपवास रखा गया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा देश में बढ़ती महंगाई किसान विरोधी तीनों काले बिलों से जनता बुरी तरह परेशान हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में भी यह सरकार असफल रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर आज यह सांकेतिक उपवास कोविड-19 अनुपालन करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को जगाने के लिए सांकेतिक उपवास रखा गया। संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि सांकेतिक उपवास आज समस्त ब्लॉक नगर क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने भाग लिया।
पीसीसी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय ने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में देश की जनता कोरोना से कम महंगाई भ्रष्टाचार से ज्यादा टूट चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार अपनी नाकामियों व अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती और अपनी विफलताओं को छुपा कर देश की जनता के साथ छल करना चाहती है। भाजपा सरकार देश के मुद्दों पर एवं किसानों के हक की बात पर संवाद नहीं करना चाहती, बल्कि तानाशाही के माध्यम से हक की आवाज उठाने वालों को रोकना चाहती है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकारों से टूट चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में आज देश में बढ़ती मंहगाई के दंश से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं । लेकिन केन्द्र सरकार को जनता कि परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।
कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बाबी ने कहा कि कांग्रेस जनता कि आवाज के साथ लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए अपनी बात रखने का प्रयास कर रही हैं लेकिन केन्द्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करते हुए मजबूत लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य कर रही हैं। सांकेतिक उपवास में मौजूद लोगों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ,महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य, श्रीमती मुक्ता सिंह ,श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रे, रोशनी बेगम, इंदुमान ,डॉ रमेश कश्यप, आशीष अरोड़ा बाबी , संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, महेंद्र बेदी, मंसूर अली ,सुभाष पाल ,इकबाल अदीब, महेंद्र लोहिया, संजय सेठी, मंसूर अली मंसूरी, इल्यास माहिगीर श्रीमती पूजा लोहिया मतलूब हुसैन, तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal