Breaking News

काशीपुर :कोरोना से मृतकों को श्रद्धांजलि व आत्मिक शांति के लिए शोक व प्रार्थना जूम सभा आज दोपहर

काशीपुर। कोरोना संक्रमण काल में असमय स्वर्गवासी हुए काशीपुर के  व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोक एवं प्रार्थना जूम सभा का आज  दोपहर 12 से 1 बजे तक होगी। 

काशीपुर डवलपमेंट फोरम के आहवान पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, लायन्स क्लब की सभी शाखाएं, रोटरी क्लब, काशीपुर बार एसोसिएशन एवं काशीपुर मीडिया सेंटर समेत काशीपुर के समस्त सामाजिक संगठन इसमें सहभागिता निभायेंगे। इस जूम सभा में भाग लेने के इस लिंक पर क्लिक करें। 

asscode: Om

दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि एवं आत्म शांति हेतू “शोक एवं प्रार्थना zoom सभा”

 रविवार दिनांक 30-05-2021 समय 12:00-01:00 बजे
Join Zoom Prayer meeting 

https://us02web.zoom.us/j/7757904661?pwd=UDVYZUhxOTBtMTBGcG51SHp1N2h1Zz09

Meeting ID: 775 790 4661

Passcode: Om

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण काल में नैनी परिवार के प्रमोद अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रशांत रस्तौगी, शिक्षक विनोद पांडेय, गुड़िया परिवार के मुखिया नरेन्द्र गुड़िया, चांदपुर फार्म निवासी उमेश गुप्ता, भूतपूर्व बैंक अधिकारी अशोक शर्मा, डा. बरिन्दर सिंह सहोता (डा. वीना जोशी के दामाद), विजन वैली स्कूल के संचालक विनीत गुप्ता मिक्की, पत्रकार दीपक शर्मा, पेट्रोल पम्प संचालक अनमोल सारस्वत, व्यवसाई मनीष बंसल, प्रोपर्टी डीलर बाबू राम तोमर, एफसीआई के पीके
अग्रवाल, श्रीमति प्रीत नरूला, श्रीमति निशा घई, किरण सेठ, शकुन्तला रानी, श्रीमती रुकमनी देवी, श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती बलवीर कौर सहोता, कुलदीप कौर, बाला अग्रवाल, वीना रावल व उनके पुत्र संदीप रावल, पेट्रोल पम्प संचालक विजय कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी शशि बाला अग्रवाल आदि स्वर्ग सिधार गये थे।

उन्हें कांधा देना तो दूर उनके प्रति शोक संवेदना एवं परिवारों को सहानुभूति भी नहीं दी जा सकी। अब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिवंगत आत्माओं की श्रद्धांजलि एवं आत्मा शांति हेतु यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-