Breaking News

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने की उत्तराखंड के दिहाड़ी मजदूरों की मदद, बांटा खाने का सामान

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में शामिल है, जो कोविड महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपने लेटेस्ट रिलीज ‘वर्साचे बेबी’ की कमाई को कोविड रिलीफ फंड में देने का ऐलान भी किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस की हर तरफ जमकर सराहना हुई थी। इतना ही नहीं, बीते दिनों एक्ट्रेस ने ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी बांटे थे। ऐसे में अब उर्वशी एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

बता दें कि अब उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार, उत्तराखंड के दिहाड़ी मजूदरों को खाने का सामान दान किया है। हालांकि उर्वशी अभी मुंबई में हैं, लेकिन उनके पिता मनवर सिंह रौतेला ने इस नेक काम को अंजाम दिया है।

उत्तराखंड की रहने वालीं उर्वशी अपने फाउंडेशन के जरिये कई अच्छे काम करते हुए देखी जाती हैं। उनका ये फाउंडेशन गरीब और लाचार लोगों की मदद करता है। कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने खुद का एक यू-ट्यूब चैनल खोला था, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वे इस पर ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाती थीं। हालांकि अब लॉकडाउन में उर्वशी अपने यू-ट्यूब चैनल पर कंटेंट शेयर कर कई रिलीफ फंड के लिए पैसे इकठ्ठा करेंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-