Breaking News

काशीपुर में कोविड समीक्षा बैठक में अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने

 

मंडी के अतिथि गृह में कोविड की समीक्षा करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

काशीपुर ।  माध्यमिक शिक्षा, खेल व पंचायतीराज मंत्री तथा ऊधमसिंहनगर के कोविड प्रभारी मंत्री पाण्डेय ने कोविड-19 की रोकथाम हेतु आज शाम यहां मंडी समिति गेस्टहाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैैठक कर विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिल आने की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये हैं । 

शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने आज यहाँ शाम मंडी समिति गेस्टहाउस में कोविड 19 को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सरकारी अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी अमरजीत साहनी से कोविड- से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कोविड  मामलों पर समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री पांडेय ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे को निर्देश दिया कि उनके पास यदि कोई अधिक बिल अस्पताल से संबंधित शिकायत लेकर आता है तो उसकी उचित जांच कर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए। पूर्व में जिन अस्पतालों की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही  मरीजों को सस्ता और सरल इलाज मिलने के सरकार  निर्धारित मानकों और मूल्य का अनुपालन होना चाहिए । वहींं उन्होंने गांव गांव जाकर कोविड- वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया ।

कोरोना कॉल में मोदी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए मंत्री अरविंद पांडे ने कहा इस महामारी के काल में सरकार ने बहुत सराहनीय कार्य किए हैं । यदि कोई अपनी गलत हरकतों से सरकार को बदनाम करने का प्रयास करेगा तो उसे हरगिज़ बख्शा नहीं जाएगा । इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा, सीओ अक्षय प्रह्लाद कौंडे, नोडल अधीकारी डॉ अमरजीत साहनी, गीतिका जोशी, बलराज पासी, मेयर ऊषा चौधरी, तहसीलदार विपिनचन्द्र पंत, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, खिलेंद्र चौधरी, मोहन विष्ट आदि मौजूद रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-