Breaking News

काशीपुर: सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए जलभराव से निजात दिलाने को आशीष अरोरा ने दिये निगम को सुझाव

काशीपुर।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना संकट में भी वह जनता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

यहाँ जारी एक बयान में आशीष अरोरा बॉबी ने  निगम से नगर की सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए अपने सुझाव दिये हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही का दबाव कम है। ऐसे में निगम शहर की सफाई व्यवस्था में और बेहतर ढंग से कार्ययोजना बनाकर उसे दुरूस्त कर सकता है। बाबी ने कहा कि बरसात से पहले समय रहते उन जगहों को चिन्हित कर सकता है जहाँ जलभराव की समस्या होती है। और उन निश्चित स्थानों पर नालियों की पूरी सफाई करवा सकता है। मुख्य बाजार के दुकानदारों को जो जलभराव के चलते नुकसान झेलना पड़ता है उसे भी रोका जा सकता है। 

आशीष बाबी ने कहा कि कोरोना से जूझ रही जनता को आने वाले समय में जलभराव की वजह से होने वाली गंदगी और संक्रामक बीमारियों से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसे में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने नगर के सभी 40  वार्डों में निगम द्वारा सर्वे कर लोगों से जानकारी लेकर उनकी समस्याओं का निदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-