Breaking News

इमारत गिरने से सात की मौत, बिल्डिंग का बीच का हिस्सा भरभराकर गिरा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है तो वहीं एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार को रात 9 बजे के करीब हुई है।

उल्हासनगर में नेहरू चौक पर साई शक्ति बिल्डिंग का बीच का हिस्सा धराशायी हो गया। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड के जवान, पुलिस फोर्स समेत मनपा और टीडीआरएफ टीम मदद करने के लिए मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया।

इस घटना में अब तक सात लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जब एक शख्स जख्मी बताया जा रहा है। कुछ लोग के अभी भी इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग का बीच का हिस्सा भराभराकर गिर गया। जिसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ पांच और मंजिलें शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-