Breaking News

काशीपुर :कार्यभार संभालने के बाद राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने, दिये जरूरी निर्देश

काशीपुर । कार्य भार संभालते ही पहले दिन संयुक्त मजिस्ट्रेट  व मुख्य नगर आयुक्त आकांक्षा वर्मा ने आज यहाँ एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना भी थे। 

 निरीक्षण करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।  हार्ट सेंटर का काम तेजी करने के निर्देश दिए ताकि एक माह के भीतर हार्ट सेंटर संचालित हो सके। तब तक हार्ट के मरीजों के लिए पर्ची सेंटर ओएसटी के बगल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।  अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने  कोविड सेंटर और ट्रामा सेंटर के बारे में चिकित्सकों से जानकारी  ली। एसीएमओ खन्ना ने बताया कि हार्ट सेंटर वर्तमान में पीपीपी मोड में चल रहा है। हार्ट सेंटर को हाईटेक बनाया जा रहा है। जिसमें एक आईसीयू वार्ड भी अलग से बनाया जाएगा। एक माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहां पर सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. अमरजीत सिंह, नैनी ग्रुप के पवन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-