Breaking News

काशीपुर महानगर कांग्रेस ने नेहरू की पुण्य तिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित

काशीपुर । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर महानगर कांग्रेस ने यहाँ नवचेतना भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नवचेतना भवन में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भारत के नवनिर्माण और विश्व में देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में में स्थापित करनै में नेहरू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने कहा कि स्व नेहरू ने इस देश को प्रगति की राह पर ला खड़ा किया। उन्होंने मौजूदा सरकार भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर मौजूद प्रमुख कांग्रेस नेताओं में मनोज जोशी एडवोकेट,बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट, अरूण चौहान, मुक्ता सिंह,आशीष अरोरा बॉबी, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, सुभाष पाल, रोशनी बेगम, इल्यास माहीगीर, राशिद फारूकी, डा रमेश कश्यप आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-