Breaking News

दिल्ली का पहला ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र शुरू

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

सरकार ने द्वारका के वेगस मॉल में शहर का पहला ड्राइव-इन कोविड टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए आकाश हेल्थकेयर सुपर अस्पताल के साथ भागीदारी की है। इस केंद्र ने काम करना शुरु कर दिया है। मुंबई, भोपाल और इंदौर जैसे कुछ शहरों में पहले से ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां लोग पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अपने वाहनों के अंदर ही टीका लगवा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा और गुड़गांव में भी ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र शुरु हो चुके हैं।

कोविन पोर्टल पर टीकाकरण स्लॉट मिलना कई लोगों के लिए संघर्ष रहा है और इस चुनौती को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि करना है। नए केंद्र स्थापित करना आसान नही है इसलिए ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र इस समस्या का काफी किफायती और सुरक्षित समाधान हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-