देहरादून । एलोपैथी चिकित्सकों को लेकर बाबा रामदेव के बयान के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ रही है। अब उत्तराखंड आईएमए की ओर से भी बाबा रामदेव 14 दिन का नोटिस भेजा गया है यही नहीं कोई कार्रवाई न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
आईएमए की राज्य इकाई के सचिव डॉ अजय खन्ना ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र भेजकर बाबा रामदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भेज गये पत्र में कहा गया है कि बाबा रामदेव के बयान से आईएमए के डॉक्टरों में नाराजगी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी बाबा रामदेव के बयान को गलत माना है। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
वहीं आईएमए की ओर से बाबा रामदेव को मानहानि का नोटिस भी भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। कहा गया है कि यदि बाबा रामदेव के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आईएमए रणनीति बनायेगा।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal