Breaking News

काशीपुर में डेढ़ करोड़ की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहाँ दो लोगों को 300 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक लोहिया पुल के पास रजपुरा टांडा पर चैकिंग के दौरान एक होंडा बाइक संख्या यूपी 25बीएक्स 8274 पर जा रहे दो युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने खुद को पश्चिमी फतेहगंज (बरेली) यूपी निवासी बताया। इनमें शाहिद हुसैन पुत्र मौ. इशाक के पास 282 ग्राम तथा जाकिर पुत्र मौ. इशाक के पास 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक शाहिद ने बताया कि वह बरेली में बड़े तस्करों से स्मैक लेकर उसमें मिलावट कर उसे अधिक दामों में बेचता है। कोविड कर्फ्यू में पैसों की कमी के चलते वह काशीपुर व रामनगर में माल बेचने आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-