
काशीपुर । आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में काशीपुर से किस पार्टी का विधायक चुना जायेगा। शब्द दूत की ओर से 24 मई से शुरू किये गये सर्वे में अब तक के रूझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे दिखाई दे रही है। सर्वे 26 मई की शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी राय दें
https://strawpoll.com/3yv2x27k8
अभी तक जो रूझान आये हैं उसमें आम आदमी पार्टी लगभग 63 प्रतिशत लोगों की पसंद बन कर आई है। जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपनी राय जाहिर की है। वहीं कांग्रेस की अगर बात करें तो फिलहाल 10 प्रतिशत लोग मानते हैं कि कांग्रेस का विधायक बन सकता है। 8प्रतिशत लोग अन्य और साढ़े चार प्रतिशत के आसपास वह लोग हैं जो इस बारे में अपनी कोई राय नहीं दे रहे हैं।
शब्द दूत के इस सर्वे में अभी तक 162 लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है। जिससे 102 आम आदमी पार्टी, 24 भारतीय जनता पार्टी 16 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और 13 अन्य तथा 7 ने कोई राय नहीं जाहिर की है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

