बेंगलुरु। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को म्युनिसिपल के कर्मचारी पीट रहे थे क्योंकि उसने कथित तौर पर कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया था। क्रिकेट हरभजन सिंह ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए गुस्सा जताया है।
😡😡😡 such a shame ..why hitting this guy to get tested ?? Is this how we gonna win against the VIRUS ?? So wrong https://t.co/OBOzT0CuvJ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 24, 2021
बताया जा रहा है कि एक युवक वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचा और कोविड टेस्टिंग के लिए बनी लाइन में नहीं लगा साथ ही उसने कोरोना टेस्टिंग करवाने से इनकार कर दिया।जिस कर्मचारियों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इस मामले के सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दरअसल जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो बीबीएमपी कमिश्नर इसके लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा, ‘हमें नगरथपेट टेस्टिंग बूथ पर हुई घटना के लिए खेद हैै। दबाव डालकर टेस्टिंग करवाए जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal