Breaking News

उत्तराखंड :गरीब परिवार की सहायता को आगे आये किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, देखिए वीडियो

देहरादून । उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  सुशील राठी ने एक गरीब परिवार की मदद कर मिसाल कायम की।

सुशील राठी  एक समाचार पत्र में खबर पढने के बाद चकराता रोड पर सब्जी बेच रहे बालक लक्की के परिवार के लिए मदद के लिए आगे आए। कांग्रेस नेता राठी ने लक्की से मिलकर उसके परिवार के बारे में जानकारी की। पिता की बीमारी और मां के पास कोई काम न होने के चलते वह बालक परिवार चलाने के लिए सब्जी बेच रहा था। 

किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी ने लक्की की सारी सब्जी एक साथ खरीद ली। साथ ही बीमार पिता की दवाई खरीदने के लिए भी लक्की को आर्थिक सहायता प्रदान की। श्री राठी ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान हर किसी को आगे आकर समाज सेवा के कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति से ज्यादा जरूरी मानवीय मूल्य हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-