Breaking News

उत्तराखंड में कौन सच्चा? कैबिनेट मंत्री या सत्ता पक्ष का विधायक?कोरोना मरीजों के मुद्दे पर छिड़ा वाकयुद्ध

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । राज्य के कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि कोविड सेंटर में आई सी यू हैं ही नहीं वहीं भाजपा विधायक कहते हैं कि मंत्री जी आईसीयू देखने गये ही नहीं वहाँ तो 30 आईसीयू बेड हैं। “जी हाँ, उत्तराखंड में मंत्री और विधायक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में जुट गये हैं। अब मंत्री जी सच बोल रहे थे या फिर विधायक जी। मंत्री और विधायक के बीच चल रहे टकराव से सरकार की परेशानी बढ़ गई है। सरकार जहाँ कोरोना को लेकर काम के दावे कर रही है वहीं सरकार के ही मंत्री अधिकारियों के बहाने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

गत दिन कैबिनेट मंत्री व कोविड प्रभारी गणेश जोशी देहरादून के रायपुर में कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद गणेश जोशी ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहाँ आईसीयू है ही नहीं अधिकारी झूठ बोल रहे थे। उधर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मंत्री आईसीयू देखने ही नहीं गये। आईसीयू में 14 मरीज भर्ती हैं लेकिन मंत्री वहाँ जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाये। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आईसीयू का निरीक्षण कर चुके हैं।

मंत्री और विधायक के बीच आरोप प्रत्यारोप का यह मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-