हल्द्वानी । ऊधमसिंहनगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने मिशन हौसला के तहत आज यहाँ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दो मरीजों के लिए प्लाज़्मा दान दिया। प्लाज़्मा दान देने के बाद उन्होंने कहा कि वह सामान्य महसूस कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि की प्लाज़्मा डोनेट करने से कोई कमजोरी नहीं आती है।
एसएसपी ने लालकुआँ के बिंदुखत्ता निवासी हेमचंद्र पांडे तथा हल्द्वानी के कुसुमखेडा निवासी सचिन जोशी के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया। दोनों ही मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। जिन्हें प्लाज़्मा की आवश्यकता थी। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह स्वयं सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और प्लाज़्मा का दान दिया।
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जनसामान्य से अपील की वह भी जरुरतमंदों को प्लाज़्मा दान करें ताकि किसी की जान बच जाये। दोनों मरीजों के परिजनों ने एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर का आभार जताया।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal