Breaking News

काशीपुर :समय कमी निकालने का नहीं है, सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण करने आये शिक्षा मंत्री बोले

काशीपुर। एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि यह समय कमियां निकालने का नहीं काम करने का है।  दरअसल कोरोना महामारी के दौर में भाजपा के कुछ नेता कमियों पर जोर दे रहे हैं। इसके विपरीत शिक्षा मंत्री ने समाजसेवियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा मिल जुल कर इस महामारी से निपटने की आवश्यकता है। शिक्षा मंत्री कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये। 

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे आज शाम यहाँ एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। इस बीच वहाँ मौजूद भाजपा नेताओं ने वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण केंद्र से लोगों के वापस लौटने की शिकायत की। भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि 22 मार्च से देवभूमि पर्वतीय महासभा के तत्वाधान में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर से लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ उपलब्ध न होने की वजह से लौटना पड रहा है। वहीं भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि वह अपने खर्च पर उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में कोविड उपचार केंद्र शुरू करना चाहते हैं लेकिन लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिल रही।  जिस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिकारियों से इस बारे में वार्ता करेंगे। जल्द ही इसकी अनुमति मिल जायेगी। 

निरीक्षण के दौरान कोविड मरीजों के तीमारदारों को जमीन पर बैठे देख शिक्षा मंत्री खासे नाराज हुये उन्होंने वहाँ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से तख्त की व्यवस्था करने को आदेश दिया। 

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और समाजसेवियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सभी से मिलजुल कर हिम्मत और साहस से काम करने को कहा।निरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं ने सीएमएस की कार्यशैली से नाखुशी जाहिर की।  वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि मैनेजमेंट सही नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी , खिलेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह जीना, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-