देहरादून । काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त गौरव सिंघल को उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर आईएएस विशाल मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के साथ से नगर आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अन्य जो अधिकारी स्थानांतरित किये गये हैं उनमें पीसीएस प्रवेश चंद्र को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी से रजिस्ट्रार भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर व्यवस्थापन प्राधिकरण में भेजा गया है। प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार के साथ-साथ दिए गए अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्था प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार को हटा लिया गया है।
पीसीएस हेमंत वर्मा को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। वही चंद्र सिंह को उपायुक्त गन्ना से अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal