Breaking News

दिल्ली में काबू में आ रही कोरोना की दूसरी लहर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जा रहा है

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थोड़ा काबू में आती दिख रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पिछले 15 दिनों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट गिरकर आधा हो गया है। फिलहाल, राजधानी में 14 अप्रैल के बाद से सबसे कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रींने कहा कि ‘दिल्ली में संक्रमण दर लगातार घट रही है। रोजाना दर्ज होने वाले मामलों में भी गिरावट आई है। आशा की किरण नजर आ रही है कि जो मामले तेजी से बढ़ रहे थे, अब वो कम होने शुरू हुए हैं। लेकिन अभी कम्फर्ट जोन में नही आ सकते, जब तक संक्रमण दर 5% से नीचे न आ जाए और कोरोना मामले 3 या 4 हजार से नीचे न दर्ज हों।’

कम कोरोना टेस्ट के सवाल पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में रोजाना करीब 80 हजार टेस्ट हो रहे हैं। लॉकडाउन का असर है इसलिए भी लोग घरों से कम निकल रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में टेस्टिंग हो रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-